श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की कार्यशाला आयोजित

जोधपुर। जो व्यक्ति जनता के मत से जीतकर जनप्रतिनिधि बनता है, उसका धर्म यही होता है कि वह गरीब और असहाय व्यक्ति की सेवा करे। यह बात जोधपुर में आयोजित श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की राजपूत समाज के पंचायती राज एवं स्थानीय निकायों के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की कार्यशाला में श्री क्षत्रिय युवक संघ के संघ प्रमुख भगवान सिंह रोलसाहबसर ने कही।
उन्होंने कहा कि आप एक बार जीते हैं तो ऐसा काम करें की हर बार जीतते रहें और भगवान को साक्षी मानकर हमेशा सत्य की राह पर जनहित के कार्य करें। आप किसी एक समाज के ही प्रतिनिधि नही हैं। आप 36 कौम के जनप्रतिनिधि हैं। ऐसे में आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। क्षत्रिय का इतिहास रहा है कि वह हमेशा सभी जाति धर्म को साथ लेकर चलता है और त्याग को क्षत्रिय माना जाता है इसलिए अपने जीवन में त्याग को जागृत करें।
जोधपुर शहर के पावटा स्थित मीरा गार्डन में श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यशाला में जोधपुर जिले के पंचायतीराज के एवं अन्य स्थानीय निकाय में चुने जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। संघ के जोधपुर संभाग के संभाग प्रमुख चंद्रवीर सिंह देणोक ने फाउंडेशन के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन रेवंत सिंह पाटोदा ने किया। इस अवसर पर राम सिंह, कालू सिंह, मोहन सिंह, विजय सिंह, राजवीर सिंह, माधु सिंह, छोटू सिंह, प्रतापसिंह, पप्पू सिंह, हुकम सिंह, नरेंद्र सिंह, बाबूसिंह, प्रताप सिंह, परबतसिंह, भंवरसिंह, जयसिंह, भवानी सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने कार्यशाला में अपने विचार रखे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button