संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर का किया स्वागत

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। नए संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर का अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। अखिल राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ के जोधपुर के जिलाध्यक्ष एवं पंचायतीराज कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री शम्भू सिंह मेड़तिया एवं राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष हापुराम चौधरी की अगुवाई में संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा एवं जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह का कर्मचारी नेताओं ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूर्व में जोधपुर में पदस्थापित रहे समित शर्मा द्वारा किये गए विकास कार्यों को याद करते हुए पुन: संभागीय आयुक्त बनकर जोधपुर आने के लिए बधाई दी। कर्मचारियों ने उनके इस नवीन कार्यकाल को जोधपुर संभाग के उज्ज्वल भविष्य हेतु श्रेष्ठ बताया। संभागीय आयुक्त समित शर्मा ने उपस्थित सभी कर्मचारियों के साथ सौम्यतापूर्ण व्यवहार करते हुए संघ एवं शिक्षकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि मैं जोधपुर जिले के लिए सदैव मानव हितार्थ एवं विकास के कार्य करने के लिए आप सभी के सहयोग की अपेक्षा करता हूं। स्वागत के लिए प्रतिनिधिमंडल में पंचायती राज कर्मचारी संघ के भंवराराम जाखड़, कृषि पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश संयोजक आनंद सिंह, प्रगतिशील शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष परसराम तिवाड़ी, वाहन चालक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंशीलाल धानदिया, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलामंत्री ऋतुराज पारीक, पंचायतीराज कर्मचारी संघ की महिला प्रदेश संयोजिका बेबी नंदा, शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्रसिंह चौहान, पंचायतीराज संघ के जिलाध्यक्ष संतोक सिंह सिणली, शारीरिक शिक्षक संघ के कमल सारण, नवीना शर्मा, रामजीवन शर्मा, सत्यनारायण जांगिड़, प्रेमी चौधरी, महेंद्र चौधरी सहित शिक्षक एवं कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button