हजऱत ख्वाजा पीर भोलेशाह बाबा (र.अ) का 419वां उर्स मुबारक बड़ी शानों शौकत के साथ मनाया
- उर्स के दौरान दरगाह कमेटी द्वारा चादर पेशकर देश में अमन, चैन, भाईचारे की दुआएं मांगी गई

जोधपुर। हजऱत ख्वाजा पीर भोलेशाह बाबा (र.अ) का 419वां उर्स मुबारक गुलाबसागर स्थित दरगाह परिसर में हर साल की तरह इस साल भी 25 से 27 नवम्बर को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
जैरे सरपरस्ती गुले गुलजार शहजादे गौसे आजम पीर सैय्यद मोईन अशरफ जिलानी सदर मदरसा दारूल उलूम फैयाजिया की सदारत में आयोजित हुआ। वहीं कार्यक्रम हजरत पीर मोहम्मद नजमुल हसन साहब लतीफी नजमी सुलेमानी फखरी नजमी चिश्ती की जेर सरपरस्ती में सम्पन्न हुआ।
दरगाह मुल्तवली मोहम्मद फारूक खान ने बताया कि उर्स के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए परचम खुशाई, गुस्ल शरीफ, सन्दल पेश, चादर शरीफ पेश व कुरान खानी, बाद नमाज इशा तकरीर आदि का कार्यक्रम हुआ। वहीं 26 नवंबर गुरुवार को बाद नमाज इशा महफिल-ए-सिमाअ व कव्वाली में कपासन के मशहूर कव्वाल इम्तियाज साबरी एवं पगड़ीबंद कव्वाल तौफिक रिजवान रोशन अपनी मनमोहक कव्वालियां पेशकर समां बांध दियाँ वहीं देर रात जायरिनों को महफिल से बांधे रखा। उर्स के अंतिम दिन 27 नवंबर शुक्रवार को कुल की रस्म एवं जायरिनों के लिए लंगर-ए-आम का आयोजन हुआ।
उर्स के दौरान कमेटी के दरगाह मुतवल्ली मोहम्मद फारुक साहब, सदर रईस खान, सलीम खान, मोहसीन अत्तारी, समीर खान, नदीम खान, समीर खान, इकरार चिश्ती, यासीन खान रंगरेज, फिरोज खान, राशिद खान, युनूस खान, अकरम खान, आदिल चिश्ती, अमन पठान, इरफान खान, अजीम रहमान, फरहान खान, हाजी उस्ताद हम्मीद बक्ष, फिरोज खान, मोहम्मद फिरोज फेम, रियाज खान मुल्लाजी महाराजा बैंड, पार्षद वसीम खान मामा, समाजसेवी आसिफ खान नोहरा, अकरम खान, सलीम साहब, इकरार चिश्ती, आदिल (पा), पप्पन भाई दिल्ली वाले, वसीम खान, लियाकत भाई लायकान, जुल्फिकार कादरी तथा रमजान भाई मोयल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
