वीर हनुमान मंदिर में बालाजी महाराज को लगाया छप्पन भोग, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

सोजत। बस स्टैंड स्थित वीर हनुमान मंदिर में शनिवार को बालाजी महाराज को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर बालाजी महाराज सहित मंदिर में विराजित अन्य देवी-देवताओं का विशेष श्रृंगार कर सुंदर अंगी की गई। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया तथा 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग सजाया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बालाजी महाराज के दर्शन किए।

मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश कश्यप ने बताया कि आयोजन के दौरान विशेष पूजा-अर्चना एवं श्रृंगार किया गया। राकेश कश्यप और चंद्रप्रकाश कश्यप ने महाआरती की। वहीं दिनेश टांक एंड पार्टी ने वाद्य यंत्रों के साथ भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।
महाआरती में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, नगरपालिका अध्यक्ष कीर्ति तंवर, सनातन धर्म ट्रस्ट अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी और समाजसेवी अनोपसिंह लखावत सहित कई गणमान्यजन शामिल हुए। सभी ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष राकेश पंवार, आनंद भाटी, पंकज त्रिवेदी, कन्हैयालाल ओझा, भाजपा नेता राजेश तंवर, पार्षद सुधीर दवे, सुरेंद्र वैष्णव, सूरज जोशी, केशव, मुकुंद, समर्थ कश्यप, विष्णु व्यास और गणपत सोनी सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।