हजरत मस्तान शाह बाबा का सालाना उर्स कुल की रस्म के साथ सम्पन्न
- जायरिनों ने चादर पेशकर देश में अमन, चैन, भाईचारे की दुआएं मांगी
जोधपुर। हजरत मस्तान शाह बाबा (र.अ.) भदवासिया फाटक, सिंधियों का कब्रिस्तान, जोधपुर का सालाना उर्स मुबारक इस वर्ष भी बड़ी अकीदत एवं श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उर्स के दौरान जायरिनों ने चादर व अकीदत के फूल पेशकर देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी।
दरगाह कमेटी खादिम व गादीनसीन हाजी जग्गू खा सिन्धी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 सितम्बर मंगलवार को शाम कुल की रस्म अदा की गई इस दौरान महफिले कव्वाली का आयोजन हुआ। जिसमें कव्वाल तौफिक रिजवान रोशन एण्ड पार्टी ने मनमोहक कव्वालिया पेश कर समां बांध दिया। वहीं इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जेडीए चेयरमैन राजेन्द्र सोलंकी, पूर्व उपमहापौर करीम जॉनी, पूर्व पार्षद शाहबाज खान, पार्षद प्रत्याशी चेतन मेघवाल, शकील बक्श, भुट्टों, इमाम बक्श, शौकीन का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।
उर्स के दौरान जायरिनों के लिए माकूल लंगर की व्यवस्था की गई। उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए इस अवसर पर जायरिनों ने दरगाह में चादर पेश कर देश में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी गई। अकीदतमंदों ने उर्स में शरीक होकर बाबा की दरगाह पर हाजिरी पेश की। वहीं इस दौरान दरगाह कमेटी के हाजी जग्गू खान सिंधी, हम्मीद मारसाहब, राजू टैक्सी वाला, युसूफ, सलाम भाई, मुन्ना भाई, शाहिद भाई, शाहरूख खान, जाकीर मोलाना सहित सभी कार्यकर्ताओं सराहनीय सहयोग रहा।