90 वर्षीय दादी ने पोती के साथ किया मतदान, पहली बार वोट डालकर निधि ने निभाई लोकतांत्रिक परंपरा

सोजत। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम रेन्दड़ी में दादी-पोती ने एक साथ मतदान कर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। 90 वर्षीय श्रीमती निहाल कंवर लखावत ने अपनी पोती सुश्री निधि अनोपसिंह लखावत के साथ मतदान किया।
निधि ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि उनकी दादी निहाल कंवर ने उम्र के इस पड़ाव पर भी मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाई। दादी-पोती के एक साथ मतदान करने की तस्वीर ने नई और पुरानी पीढ़ी के बीच लोकतांत्रिक परंपराओं के जुड़ाव को दर्शाया।
दादी का मतदान के प्रति उत्साह और पोती का पहला वोट ग्रामीणों के लिए आकर्षण का विषय रहा। यह तस्वीर हर उम्र के मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश देती नजर आई।