शस्त्र केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अधर्म के विनाश, धर्म की रक्षा और समाज की सुरक्षा का प्रतीक: राजगुरु

पंडितों के सानिध्य में रोली, अक्षत, पुष्प और धूप-दीप से सभी शस्त्रों का पूजन व वंदन किया

सिरोही। विजय दशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा राष्ट्रीय बजरंग दल जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राकेश राजगुरु व जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति के कुशल नेतृत्व में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन की प्राचीन परंपरा और धर्म रक्षा के संकल्प को दोहराते हुए यह आयोजन पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों से पारंपरिक एवं आधुनिक शस्त्र लाकर एक स्थान पर स्थापित किए। इसके पश्चात पंडितों के सानिध्य में रोली, अक्षत, पुष्प और धूप-दीप से सभी शस्त्रों का पूजन व वंदन किया गया।
शस्त्र पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल जोधपुर प्रांत अध्यक्ष राकेश राजगुरु ने विजय दशमी के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में शस्त्र और शास्त्र दोनों का ही विशेष महत्व रहा है। शस्त्र केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि अधर्म के विनाश, धर्म की रक्षा और समाज की सुरक्षा का प्रतीक हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठित रहकर समाज हित और राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर रहें।
कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
आयोजन में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के दर्जनों पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। शस्त्र पूजन के अंत में श्जय श्री रामश् और श्हर-हर महादेवश् के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति ने कहा पुरे सिरोही जिले 101 गावों मे शस्त्र पूजन होगा कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और राष्ट्र रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया। शस्त्र पूजन मे अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद जिला अध्यक्ष प्रकाश माली, राष्ट्रीय बजरंग दल जिला अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति,जिला सम्पर्क प्रमुख तेज सिंह राठौड़, तहसील मंत्री कमलेश माली, नगर मंत्री कुलदीप राजपुरोहित, झालम सिंह देवड़ा, अखाडा प्रमुख लक्ष्मण देवासी,नीरज माली, गणपत सिंह देवल, मिडिया प्रभारी नंद किशोर, वीरेंद्र सिंह, रोहित पाल सिंह,चुनी लाल प्रजापति,अनिल खंडेलवाल,सवाराम समेत बजरंगी उपस्थित थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button