देचू में पत्नी बेटा- बेटी की हत्या के बाद किसान ने की आत्महत्या

गांव में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी पहुंचे, चारों शव एक साथ मिले

जोधपुर। फलोदी जिले के फतेहगढ़ गांव में मंगलवार की सुबह सनसनी फैल गई। एक ही घर में चार शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे। मामला देचू पुलिस थाना क्षेत्र का है। बताया कि एक किसान ने अपनी पत्नी बेटा- बेटी की हत्या के बाद खुद फंदे पर लटक कर जान दे दी। पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी और जिससे किसान परेशानी में था। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है। पूरे गांव में गमगीन माहौल बन गया।
देचू पुलिस थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता लगा कि किसान ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को गला दबाकर हत्या की। इसके बाद खुद फंदे पर लटक गया। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय गेनाराम , उसकी पत्नी 32 साल की पुष्पा, 13 साल की बेटी खुशबू और बेटा दस वर्षीय किशन है। मृतक परिवार सहित खेतीबाड़ी करता था।
बीते कुछ दिनों से गेनाराम की पत्नी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इसी को लेकर परिवार उसे एक भोपा (तांत्रिक) के पास लेकर गया था। घटना के बारे में फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। मृतक गेनाराम का अपनी पत्नी के मानसिक रूप से बीमार होने की आशंका भी जताई गई है, जिसके चलते यह कृत्य किया गया।
सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी :
घटना की जानकारी मिलने के साथ ही फलोदी पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, वृताधिकारी भवानी सिंह, थानाधिकारी विक्रम सिंह आदि वहां पहुंचे। एफएसएल टीम और एमओबी को भी मौके पर बुलाया गया है। परिजन की तरफ से दी जाने वाली रिपोर्ट पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button