मुहर्रम पर अखाड़ा उस्तादों एवं गणमान्य नागरिकों का सम्मान, भाईचारे का दिया संदेश

जोधपुर। जोधपुर के गोलनाडी मोहल्ले में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुहर्रम का पर्व श्रद्धा, अकीदत, आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन की याद में छबील लगाई गई, फातिहा पेश की गई तथा उनके बलिदान को याद करते हुए सामाजिक एकता, सत्य, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया गया। गोलनाडी मोहल्ला मुहर्रम कमेटी के सदर पप्पू खान ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में छबील लगाकर श्रद्धालुओं को सिन्नी वितरित की गई। साथ ही अखाड़ा उस्तादों एवं समाज के सम्मानित लोगों का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

सम्मान समारोह में सबीर खान, अब्दुल जलील, मोहम्मद उमर, कमरुद्दीन सोलंकी और अमीर अली ने उस्तादों का सम्मान किया। इस अवसर पर सलीम खान, मोहम्मद रईस थार, अशफाक अली, राज मोहम्मद, मोहम्मद रफीक भाटी, हुसैन अली तथा अब्दुल सलाम सहित कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम को सफल बनाने में शरीफ अहमद, मोहम्मद फारूक, गफ्फार, रफीक काकू, रशीद, तौफीक, सोहिल, सनी, जमील अहमद, एहसान, रईस खान, नावेद खान, साहिल खान, नेक मोहम्मद, कालू भाई, जाकिर सोलंकी सहित मोहल्ले के अनेक लोगों ने सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, पार्षद तथा मोहल्ले के सभी नागरिकों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाज में आपसी भाईचारे, शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button