सोजत में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का नगर अभ्यास वर्ग संपन्न, नई कार्यकारिणी की घोषणा

सोजत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला सोजत नगर इकाई का नगर अभ्यास वर्ग कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रांत सह मंत्री साहिल माली (जोधपुर प्रांत) एवं विभाग छात्रा सह प्रमुख कोशल्या बरवड़ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर विधिवत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान नगर मंत्री हितेश राठौड़ ने वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद प्रांत सह मंत्री साहिल माली ने कार्यकर्ताओं को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास, संगठन के उद्देश्य एवं कार्यपद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं खुशी बरवड़ ने सत्र 2025-26 की कार्यकारिणी के विसर्जन की घोषणा करते हुए सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी में नवल किशोर को नगर अध्यक्ष, हितेश राठौड़ को नगर मंत्री, जयदेव आचार्य को नगर उपाध्यक्ष तथा हितेश सोलंकी, अमित सिंह एवं सानिया बानो को नगर सहमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही कुल 22 विभिन्न दायित्वों की भी घोषणा की गई।

नगर अभ्यास वर्ग में रोहित रील, सिद्धार्थ प्रजापत, निखिल मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button