सीनियर महिला हॉकी पाली टीम की घोषणा, एसपी मोनिका सेन ने किया जर्सी का विमोचन

पाली। हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा ने 16वीं राजस्थान सीनियर महिला स्टेट हॉकी प्रतियोगिता के लिए पाली टीम की घोषणा की। प्रतियोगिता 25 से 27 अक्टूबर 2026 तक सादुलपुर, चूरू में आयोजित होगी।

इस अवसर पर पाली पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सेन ने टीम की जर्सी का विमोचन कर सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं तथा सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

हॉकी पाली के सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाड़िया ने बताया कि टीम की कप्तान सुमन चौधरी (कोटड़ी) एवं उपकप्तान कृतिका सिंह राजपुरोहित होंगी। टीम में मनाली वर्षा कृष्णा, वैष्णवी, रितु, पायल सोलंकी, राधिका गोयल, पूजा चौधरी, तनु पवार, सुनीता गोस्वामी, पूजा, पिहू गहलोत, वर्षा कुमारी, फरहान, दुर्गा एवं भावना कुमारी शामिल हैं।

टीम कोच दीपक सोलंकी (निमाज) तथा मैनेजर मनीषा चौधरी (बाली) को नियुक्त किया गया है और टीम सपोर्टिंग स्टाफ नंदूसिंह को नियुक्त किया गया। इस दौरान खेल प्रेमी एवं शारीरिक शिक्षक अमृतलाल उपस्थित रहे।

हॉकी पाली अध्यक्ष महिपाल सिंह निंबाड़ा एवं सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाड़िया ने टीम को प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पाली जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button