क्रांतिकारी प्रताप सिंह बारहठ के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

सोजत। अमर शहीद क्रांतिकारी कुंवर प्रताप सिंह बारहठ की जयंती एवं बलिदान दिवस पर स्थानीय राज गार्डन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ प्रांतीय चारण महासभा एवं अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा के तत्वावधान में किया गया, जिसमें समाज के लोगों एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में अमर शहीद कुंवर प्रताप सिंह बारहठ के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके जीवन संघर्ष, देशभक्ति और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए योगदान को याद किया।

अखिल भारतीय चारण गढ़वी महासभा युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हनुवंत सिंह बारहठ ने कहा कि प्रताप सिंह बारहठ सशस्त्र क्रांति के उपासक और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थे। समारोह समिति अध्यक्ष भागीरथ देवल ने उनके जीवन परिचय और स्वतंत्रता आंदोलन में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। शिक्षक नेता महिपाल सिंह लखावत ने क्रांतिकारी बारहठ परिवार के केसरी सिंह बारहठ और जोरावर सिंह बारहठ के जीवन परिचय से भी समाजजनों को अवगत कराया।

मारवाड़ प्रांतीय चारण महासभा पाली जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह लखावत ने कहा कि समाज में इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को इतिहास और प्रेरणादायक व्यक्तित्वों से जोड़ने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में सचिव अवधेश लखावत, गोविंद सिंह चारण और कमल सिंह मुंहड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में महेंद्र सिंह लखावत, हनुवंत सिंह बारहठ, भागीरथ देवल, महिपाल सिंह लखावत, अवधेश लखावत, गोविंद सिंह चारण, भोजराज सिंह सान्दू, भगवान सिंह चारण, सतीश लखावत, कमल सिंह चारण, नवगुण सिंह लखावत, संदीप चारण, श्रवण सिंह लखावत, जीवन सिंह, कैलाश चारण, हिम्मत सिंह सांधू सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button