गुरु दर्शनम यात्रा के बैनर विमोचित
800 से अधिक श्रदालु करेंगे आचार्य श्री महाश्रमण को जोधपुर चौमासे हेतु विनती

जोधपुर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा जोधपुर एवं सरदारपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार 25 अक्टूबर को जोधपुर से लाडनूं चलो गुरुदर्शनम संघ का प्रस्थान होगा।
सभा अध्यक्ष विजयराज मेहता एवं महेन्द्र सुराणा ने बताया की जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के आचार्य श्री महाश्रमण जी अपनी धवल सेना सहित लाडनूं में विराजमान है। उन्हें तेरापंथ नामकरण नगरी जोधपुर में चातुर्मास करने की अर्ज कर करने हेतु विशाल संघ जोधपुर से लाडनूं जाएगा।
मंत्री तरुण समदड़िया एवं कैलाश तातेड ने बताया की रविवार 25 अक्टूबर को प्रातः 4 बजे एक दिवसीय गुरु दर्शनम यात्रा जोधपुर के विभिन्न उपनगरों से लगभग 15 बसें रवाना होगी जो लाडनूं पहुंचकर जैन विश्व भारती प्रांगण से अर्ज रैली के रूप में गुरुदेव के समक्ष सम्पूर्ण जोधपुर श्रावक श्राविका समाज चातुर्मास हेतु विनती करेंगे।
संगठन मंत्री मितेश जैन ने बताया की इस अवसर पर गुरु दर्शनम यात्रा के बैनर का विमोचन सभाध्यक्ष महेन्द्र सुराणा, विजयराज मेहता, मनसुख संचेती, तरुण समदड़िया, कैलाश तातेड,महावीर चोपड़ा, नवरतन चौरडिया, सुनील बैद, अनिल सुराणा, सुदर्शन भंसाली, बी आर जैन, रतन चोपड़ा, मितेश जैन, राकेश सेठिया ने बैनर का अनावरण किया।
यात्रा को सफल बनाने हेतु लगभग 800 से अधिक श्रावक श्राविका समाज बसों एवं कार के माध्यम से एक दिवसीय यात्रा जोधपुर से लाडनूं चलकर अपने आराध्य को विनती करेंगे।