जोधपुर बॉल बैडमिंटन संघ की नई कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित
जोधपुर। जोधपुर बॉल बैडमिंटन संघ की साधारण सभा का आयोजन शनिवार सुबह 11 बजे श्री सर प्रताप सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में किया गया।
सभा के दौरान वर्ष 2026 से 2030 तक की नई कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी शौकत लोहिया द्वारा सम्पन्न कराई गई। सभी पदों पर एक-एक आवेदन प्राप्त होने के कारण समस्त पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
जोधपुर बॉल बैडमिंटन संघ की साधारण सभा व कार्यकारिणी चुनाव राजस्थान बॉल बैडमिंटन संघ के पर्यवेक्षक भंवरु खान की देखरेख में वह ओलंपिक संघ के पूनमसिंह की देख रेख में में सम्पन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी में शाकीर अली को अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष पद पर डॉ. आदम सिसोदिया, अनीशा बेगम, सुमित गोयल एवं नसीम बैलिम निर्वाचित हुए। वहीं मेहबूब खान को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
संयुक्त सचिव पद पर उत्कर्ष जांगिड़, अमित कुमार, मोहम्मद मोअज्जम एवं मोहम्मद शफी पठान को निर्वाचित किया गया। इसके अलावा मनोज मालानी को संघ का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।