सोजत में माली समाज के चार मौहल्ला चौधरियों का सम्मान

सोजत। स्थानीय पेंशनर समाज भवन में आयोजित एक समारोह में माली समाज के चार मौहल्ला चौधरियों का साफा व माला पहनाकर बहुमान किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोजत की सभी सामाजिक संस्थाओं के संयोजक अनोपसिंह लखावत ने कहा कि समाज में किसी पद की जिम्मेदारी संभालना बहुत बड़ा दायित्व होता है। समाज व्यक्ति की योग्यता पर भरोसा करते हुए उसे विकास की जिम्मेदारी सौंपता है, इसलिए नवाचार के माध्यम से समाज के विकास में योगदान देना चाहिए। उन्होंने बालिका शिक्षा और बालिकाओं को संस्कारित करने पर विशेष जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि समाज में दायित्व लेकर उस पर खरा उतरना एक चुनौती होती है। नयापुरा चौधरी देवीलाल सांखला ने कहा कि समाज और सोजत की सामाजिक संस्थाओं ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं पावटी बास चौधरी ताराचंद सैनी ने कहा कि उन्हें लगातार 13वीं बार चौधरी के रूप में सेवा करने का अवसर समाज के प्रेम से मिला है।

सभी सामाजिक संस्थाओं की ओर से **चेतन व्यास** ने कहा कि माली समाज सोजत की प्रमुख कौम है, इसलिए समाज से लोगों की अपेक्षाएं भी अधिक रहती हैं। उन्होंने सभी चौधरी पंचों और सामाजिक संस्थाओं से भीषण गर्मी में मूक पशु-पक्षियों के लिए चारा-पानी, परिंडा, चुग्गा पात्र और चींटियों के लिए नारियल चूरमा डालने के अभियान में सहयोग करने का आह्वान किया।

धोलीवाड़ी चौधरी गणपत सिंह टांक ने कहा कि वे समाज और शहर के हित के कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएंगे। कार्यक्रम का संचालन सोशल वेलफेयर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामस्वरूप भटनागर ने किया।

इस अवसर पर पेंशनर समाज से सत्तुसिंह भाटी ,अशोक सैन ,शायर कवि व लेखक अब्दुल समद राही ,वरिष्ठ नागरिक समिति के शंकरलाल पारीक ,महेंद्र माथुर, लुंबाराम ,भैराराम ,गणपत गहलोत ,जगदीश पाराशर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

समारोह के अंत में माली समाज के चारों मौहल्ला चौधरियों का साफा और माला पहनाकर सम्मान किया गया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button