संसदीय कार्य मंत्री ने मोगड़ा कलां में 6.58 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
वीबी-जी राम जी योजना के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का बजट आवंटित –श्री पटेल
जोधपुर। 01 मार्च संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को ग्राम पंचायत मोगड़ा कलां में 6 करोड़ 58 लाख 39 हजार रूपये के 12 विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।कार्यक्रम में शिकारपुरा धाम के महंत श्री दयाराम जी महाराज और भाखरी मठ के महंत श्री रघुनाथगिरी जी महाराज का पावन सानिध्य रहा।
एनएफएसए में जोड़े गए 72 लाख नए लाभार्थी –
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख से अधिक आवास तथा एनएफएसए में 72 लाख से अधिक नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि वीबी-जी राम जी का बजट वर्ष 2026-27 के लिए 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
5 साल में 4 लाख युवाओं को देंगे सरकारी नौकरी-
श्री पटेल ने कहा प्रदेश सरकार ने 5 साल में 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा अब तक सवा लाख से अधिक नौकरियां दी गई हैं और 1 लाख 33 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। उन्होंने कहा बजट घोषणा के अनुरूप वर्ष 2026 में 1 लाख से अधिक नए पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। साथ ही बजट घोषणा के अनुरूप 25 हजार पदों को कैलेंडर में जोड़ा जाएगा।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि में होगी 150 रूपये की वृद्धि-
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा आगामी वर्ष में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में 150 रुपये की बढ़ोतरी कर एक हजार 450 रुपये मासिक की जाएगी। उन्होंने कहा 2 हजार 500 दिव्यांगजनों को निःशुल्क स्कूटी वितरित की जाएगी। उन्होंने कहा वित्त आयोग की अभिशंसा के अनुरूप पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय निकायों को आगामी वर्ष में 9 हजार 200 करोड़ रुपये से अधिक की राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।
254.9 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण-
– मोगड़ा मुख्य पाली रोड़ से ग्राम पंचायत भवन तक सीसी सड़क (148 लाख)
– सीसी सड़क पर रोड़ लाइट (22.50 लाख)
– विधायक निधि – पशु चिकित्सालय चारदीवारी (5 लाख)
– मल्टी पर्पज हॉल पंचायत परिसर में (17.92 लाख)
– पीएमश्री राउप्रावि मोगड़ा कक्षा-कक्ष निर्माण (17.23 लाख)
– पीएमश्री राउप्रावि मोगड़ा 2 शौचालय, मेजर रिपेयर कार्य (19.44 लाख)
*404.3 लाख रूपये के कार्यों का शिलान्यास*
– सीसी के दोनों तरफ फुटपाथ एवं तनावड़ा सड़क पर सीसी निर्माण ( 80 लाख)
– कालुबा की प्याऊ सरेचा रोड़ से जोड़ाका नाडा सड़क डामरीकरण (126.80 लाख)
– मोगड़ा कलां से जोड़ाका नाडा तक सीसी सड़क (151 लाख)
– पशु चिकित्सालय नवीन भवन ( 46.5 लाख)
ये रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में प्रशासक मोगड़ा कलां श्री वागाराम, श्री पुखराज पटेल,पूर्व जिला प्रमुख श्री पूनाराम चौधरी, श्री छोटू सिंह राठौड़,श्री दिनेश राजपुरोहित, श्री श्रवण पटेल, श्री राकेश बिश्नोई सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
—000—
अभय/जितेन्द्र
मार्च,2026