समाजसेवी श्यामा शर्मा ने श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति को भेंट किया रेफ्रिजरेटर
जोधपुर। पाल रोड, अरिहंत नगर स्थित श्री विश्वकर्मा जांगिड कर्मचारी समिति को समाजसेवी श्यामा शर्मा द्वारा रेफ्रिजरेटर (फ्रिज) भेट किया गया । इस अवसर पर श्यामा शर्मा का समिति की मंजुलता शर्मा द्वारा साफा व माला पहनाकर और शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। साथ में पधारे राहुल शर्मा का सपत्नीक समिति अध्यक्ष रामदीन शर्मा व मंजुलता शर्मा द्वारा माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था के पदाधिकारियो ने सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संस्था के अध्यक्ष रामदीन शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से संस्था का विकास एवं विद्यार्थियों को सुख सुविधाएं मिलेगी। समाजसेवी श्यामा शर्मा ने बताया कि उनका उद्देश्य समाज सेवा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में ओमप्रकाश सुथार, मंजुलता शर्मा, लालचंद सोमरवाल, मनोहर जोपिंग, श्रीलाल कुलरिया, जगदीश, गोविंद जांगिड़ व छात्रावास के समस्त छात्र उपस्थित रहे ।