विद्यालय में सीखी गई शिक्षा भविष्य में उपयोगी साबित होगी : कुसुम लोढ़ा

रा.उ.मा. वि. नं. 1 सोजत का वार्षिकोत्सव व पारितोषिक वितरण समारोह संपन्न

सोजत। सीरवी किसान छात्रावास परिसर में आयोजित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 सोजत के वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भामाशाह कुसुम लोढ़ा ने कहा कि विद्यालय में सीखी गई शिक्षा जीवन भर साथ देती है और भविष्य में उपयोगी साबित होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने कार्य के प्रति समर्पण, निष्ठा और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या वीणा यादव ने की। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विशिष्ट अतिथि यूसीईओ प्रथम स्वरूप सिंह उदावत ने विद्यार्थियों को मानवीय मूल्यों को अपनाने, रिश्तों को संजोने और सच्चा इंसान बनने की सीख दी। वहीं शारीरिक शिक्षक संघ जिला पाली के संरक्षक एवं एसडीएमसी अध्यक्ष सत्तूसिंह भाटी ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के साथ वर्षभर सीखी गई शिक्षा को जीवन में उतारने और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सीरवी किसान छात्रावास के संचालक छेलाराम सीरवी, वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही, प्रधानाचार्य श्यामलाल टांक तथा व्याख्याता गणपतलाल शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किए गए तथा कक्षा 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में रामकिशोर राठौड़, गोविन्द राम, वीरेंद्र सिंह दुर्गाराम, रजनीश ओझा, राजीव, पुष्पा मेवाड़ा, मधुबाला, मधु भारती, भारती, ओमप्रकाश सहित अनेक शिक्षक, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सरस संचालन गोविन्द राम एवं हनुवंत सिंह बारहठ ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button