दाती महाराज ने धूमधाम से की बेटियों की हल्दी, मेहंदी की रस्म

बड़ी संख्या में उमड़े समाजबंधु, बेटिया आज बंधेगी परिणय सूत्र में

आलावास / सोजत ।  राष्ट्रीय संत सेवा एवं गौ रक्षा कल्याण परिषद एवं दाती सेवा संस्थान के सौजन्य से गुरूवार को होने वाले नट, भाट, वादी समाज के नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत महामंडलेश्वर दाती महाराज ने बुधवार को दोपहर में 11 बेटियों की हल्दी एवं मेहंदी की रस्म धूमधाम के साथ निभाई। गुरूवार को सुबह एक पिता के रूप में जिम्मेदारी का निर्वाह करते हुए दाती महाराज 11 कन्याओं का कन्यादान करेंगे।

आलावास ग्राम स्थित गुरूकुल आश्वासन बाल ग्राम में आयोजित हो रहे नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में गुरूवार को 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सोजत विधायक शोभा चौहान, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य नरोतम मिश्रा सहित अनेक बड़ी हस्तियां इस सम्मेलन की साक्षी बनेगी एवं वर-वधुओं को आपना आशीर्वाद प्रदान करेगी।

गुरूकुल आश्वासन बाल ग्राम में हल्दी मेहंदी की रस्म के बाद शाम को दुल्हनों की बिंदौली भी धूमधाम के साथ निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने हिस्सा लिया। आयोजन को लेकर गुरूकुल बाल आश्वासन ग्राम को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। महिलाओं की ओर से गाए गए मंगल गीतों की स्वर लहरियो ने भी विवाह सम्मेलन की रौनक को परवान चढ़ाया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button