14वां वार्षिक अधिवेशन में अल्पसंख्यक अधिकारी-कर्मचारी एक साथ नजर आए

- वार्षिक अधिवेशन में समाज में शिक्षा की अलख जगाई

अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ, जोधपुर द्वारा आयोजित 14वां वार्षिक अधिवेशन, स्नेह मिलन समारोह एवं शिक्षा और विकास पर आधारित एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस रविवार, 18 जनवरी को प्रात: 9 बजे से अपराह्न 3 बजे समारोह ग्रीन्स, डाली बाई चौराहा, जोधपुर में भव्य वार्षिक अधिवेशन उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन में प्रदेशभर के अल्पसंख्यक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लेकर एकता का परिचय दिया।
जिलाध्यक्ष मोहम्मद आरीफ रिजवी ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक, सामाजिक एवं विकासात्मक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया। साथ ही समाज के उत्थान, शिक्षा में भागीदारी बढ़ाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा की गई। सचिव अकमल नईम ने बताया कि शिक्षा और विकास विषय पर आयोजित इस सम्मेलन को लेकर प्रदेशभर के कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासंघ के प्रदेशा अध्यक्ष हारून खान, प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद आरिफ तथा विशिष्ट अतिथि बरकत अली, जिला न्यायाधीश, झालावाड़, शहीन एकेडमी के प्रबन्धक जी.एम शेख, मेडीसिटी अस्पताल के डॉ. साबिर अली, मौलाना अब्दुल कलाम आजादी युनिवसिर्टी के सीईओ मोहम्मद अतीक गौरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में संगठन की भूमिका की सराहना करते हुए अल्पसंख्यक समाज के सर्वांगीण विकास पर बल दिया। समारोह के दौरान आरएएस में चयन होने पर समीर बेलिम व आईआरएस अहमद अली शेख का माला व साफा, शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं महासंघ संगठन महासचिव रसुल बक्स ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कर्मचारी महासंघ के अल्ताफ हुसैन, सफकत खान, मोहम्मद परवेज खान, मोहम्मद अनवर अब्बासी, आसिफ इकबाल, शहाबुद्दीन खान, जमील अहमद, उमर फारुक, मोहम्मद नईम शेख सहित कई कर्मचारी मोजूद रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button