कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस सोजत में मनाया

अरावली बचाओ व मनरेगा को लेकर रैली व संगोष्ठी आयोजित

सोजत। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं सोजत विधानसभा प्रत्याशी निरंजन आर्य के दिशा-निर्देशों में बुधवार को कांग्रेस भवन, सोजत में अखिल भारतीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर अरावली बचाओ अभियान एवं मनरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ रैली निकाली गई तथा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण टाक ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज़ादी के आंदोलन से लेकर आज तक लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और पर्यावरण संरक्षण के मूल्यों के लिए लगातार कार्य किया है। उन्होंने अरावली पर्वतमाला से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत पक्ष पर असहमति जताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनहित से जुड़ा विषय है, जिस पर व्यापक विमर्श आवश्यक है।

इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनका दर्शन आज भी समाज को मार्गदर्शन देता है। महेंद्र पालरिया ने कहा कि मनरेगा जैसे कानूनों ने गरीब और मजदूर वर्ग को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की है और इस दिशा में किसी भी बदलाव पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए। वहीं गोविंद दवे ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर जनता की अपेक्षाओं का सम्मान किया जाना आवश्यक है।

कार्यक्रम में सेवादल अध्यक्ष मेहर, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र पालरिया, ब्लॉक संगठन महामंत्री गोविंद दवे, कांग्रेस नेता एडवोकेट गजेंद्र सोनी, पार्षद बालमुकुंद गहलोत, नगर संगठन महामंत्री यासीन सिलावट, शंकरलाल बामणिया, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संपत राज लोहार, पार्षद सैयद अली ,चंपालाल पोरवाल, योगेश, हितेश चौहान, कोकिला मारू, कन्हैयालाल गुप्ता, इंदिरा पवार, प्रहलाद सिंह, तेजवीर सिंह, इरशाद, , पार्षद नरेश बबलू, इमरान सिलावट , शहजाद टेलर, यारु खान, मो. सलीम ,भेरू सिंह गुर्जर, मांगीलाल, गोविंद सिंह चारण, साहिल, इरशाद सिलावट, मोहम्मद फिरोज, पार्षद नरेश बबलू  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सरोकारों और पर्यावरण संरक्षण पर अपने विचार रखे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button