सोजत रोड में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण

सोजत रोड। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजत रोड के संरक्षक एवं भामाशाह सम्पत राज मोदी के सौजन्य से कच्ची बस्ती चौकीदारों की ढाणी स्थित राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से स्वेटर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

समिति के सचिव अशोक जांगला ने बताया कि सोमवार को भामाशाह परिवार के नरेंद्र मोदी एवं रंजना मोदी ने विद्यालय के सभी 80 विद्यार्थियों को अपने हाथों से गर्म स्वेटर पहनाए। नए स्वेटर पाकर मासूम बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इसी क्रम में समिति द्वारा राजकीय विद्यालय फुलाद मार्ग के 50 विद्यार्थियों को भामाशाह नेमीचंद पावेचा के सहयोग से स्वेटर एवं मौजें वितरित की गईं। साथ ही जरूरतमंद लोगों को कंबल भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष डॉ. वासुदेव सांखला, दाऊदयाल व्यास, नेमीचंद पावेचा, रतनलाल मेवाड़ा, महिला सदस्य शकुन्तला जांगला, साधना पोरवाल, सक्षम संस्था के पंकज सेन सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने भामाशाहों के इस सामाजिक सरोकार की सराहना की।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button