अरावली पर संकट और बांग्लादेश हिंसा के विरोध में सोजत में प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
सोजत । अरावली बचाओ अभियान तथा बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के विरोध में सोमवार को सोजत में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में तहसीलदार दिलीप सिंह राठौड़ को सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा 20 दिसंबर 2025 को दिए गए निर्णय के बाद राजस्थान में अरावली पर्वत श्रृंखला की लगभग 11 हजार टीलों, टेकरियों एवं पहाड़ियों के अस्तित्व पर संकट उत्पन्न हो सकता है। इससे पर्यावरण संतुलन बिगड़ने, प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ने तथा जड़ी-बूटियों व जैव विविधता को भारी नुकसान पहुंचने की संभावना जताई गई। ज्ञापन में अरावली पर्वत श्रृंखला को पूर्ण संरक्षण प्रदान किए जाने की मांग की गई।
इसके साथ ही बांग्लादेश में हालिया हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। ज्ञापन में दीपु दास नामक युवक की हत्या, हिंदू युवतियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं तथा भारतीय उच्चायुक्त कार्यालय पर पथराव जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव बनाकर बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की अपील की गई।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे और नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
इस अवसर वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, चारण गढ़वी इंटरनेशनल फाउंडेशन (सीजीआईएफ) सोसियो अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत, सचिव चेतन व्यास, उपाध्यक्ष श्यामलाल व्यास, भारत विकास परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला, माली सैनी समाज जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी सहित शंकरलाल पारीक, नवनीत राय रूचिर, डॉ राशिद गौरी ,माधव शास्त्री, मदन गहलोत, रामस्वरूप भटनागर, प्रकाश सोनी, मनीष राठी, जवरीलाल बौराणा, अर्जुन गहलोत, गगन गहलोत, हितैष चौहान, अशोक सैन, गोविंद सिंह हमीरपुर, भागीरथ पन्नुसा, राज पंवार, साहिल, रतनलाल भाटी, महेश गहलोत, चंपालाल सांखला, भैराराम, लुंबाराम (माली समाज चौधरी), पन्नालाल पंवार, श्यामलाल परिहार, रामचंद्र परिहार, हरिकिशन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।