राजस्थान सरकार व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विकास रथ खोखरा ग्राम पंचायत पहुंचा

सोजत। राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित विकास रथ अभियान के तहत ग्राम पंचायत खोखरा में विकास रथ का आगमन हुआ। ग्राम विकास अधिकारी एकता सिंह के नेतृत्व में विकास रथ का विधिवत शुभारंभ किया गया।

विकास रथ के माध्यम से ग्राम पंचायत व गांवों में राजस्थान सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस अवसर पर योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री वितरित की गई और आमजन को लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई गई।

कार्यक्रम में सरपंच लुम्बा मेघवाल, रविन्द्र सिंह जैतावत, कनिष्ठ लिपिक अनुसूर्या चारण, गोपाल सिंह (जिला सोशल मीडिया प्रभारी, पाली), सोहनलाल गुर्जर, अटबड़ा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल आगलेचा, जिला मीडिया सहप्रभारी राजेन्द्र किसान, मोहन हटेला, पारसनाथ, मोहनलाल, करणाराम, लाला राम जाट, राजेश गुर्जर, जगदीशदान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने विकास रथ के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और सरकार की इस पहल की सराहना की ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button