दूल्हे ने लौटा दिए लड़की के पिता को टीके के 5 लाख

शगुन स्वरूप लिए 101 रुपए

जोधपुर/पाली। बारात में टीका दस्तूरी के रूप में रखे गए 5 लाख रुपए न लेकर वर पक्ष ने शगुन के रूप में केवल 101 रुपए लेकर समाजहित में अनुकरणीय मिसाल पेश की। कलावास के अखेसिंह सोढ़ा (विजयराज) की पुत्री की शादी थी। बारात उगमसिंह खींची निवासी घड़ाव जोधपुर से आई।

इस अवसर पर वर पक्ष ने समाज में एक सकारात्मक संदेश देने के लिए विशेष कदम उठाया। बारात में टीका दस्तूरी के रूप में 5 लाख रुपए रखे गए, जिसमें से वर पक्ष ने शगुन के रूप में केवल 101 रुपए ही लिए। इसके अतिरिक्त वधू पक्ष की ओर से मांस-मदिरा और गोल टेबल की परंपरा को पूरी तरह से बंद कर समाज में नई सोच को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर किशनसिंह, चैनसिंह, पदमसिंह मैलाणा, दलपतसिंह, अरविंदसिंह सोढ़ा, राजेंद्र सिंह, करणसिंह सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

शिक्षा कोष में किए भेंट
गौरतलब है कि इससे पहले पाली शहर में आयोजित एक विवाह समारोह में दूल्हे और उसके परिजनों ने भी समाज के समक्ष नई मिसाल कायम की थी। सुभाष नगर क्षेत्र निवासी पदम सिंह राणावत की भतीजी व हनुमान सिंह राणावत की पुत्री के विवाह में सामुजा आहोर से बारात आई।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button