नूरानी सफर पैदल यात्रा: सोजत से अजमेर शरीफ के लिए जत्था रवाना

सोजत । आज रविवार को सुबह सोजत से नूरानी सफर पैदल यात्रा का एक जत्था अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ। यह पवित्र यात्रा सदर मोहसिन खान और कमेटी के अगुवाई में आज सुबह शुरू हुई।

यह पैदल जत्था 26 नवंबर को अजमेर शरीफ पहुंचेगा। यहाँ पहुँचकर, यात्रीगण ख्वाजा गरीब नवाज के ‘छटी’ के मुबारक मौके पर हिस्सा लेंगे और देश में अमन और चैन के लिए दुआ करेंगे।

 

अजमेर शरीफ से वापस सोजत के लिए यह जत्था 28 नवंबर  रवाना होगा। वापसी पर, पैदल यात्रियों द्वारा नूर शाह बाबा के उर्स के मौके पर चादर पेश की जाएगी।

 

इस नूरानी सफर में सदर मोहसिन खान और कमेटी के साथ कुल करीब 55 लोग पैदल यात्रा पर गए हैं। इस मौके पर मौजूद रहने वालों में मो. आरिफ, तोसिफ उर्फ बंटी, सलमान मोनू, आजाद खान, रफीक खान, इरशाद खान, इब्राहिम खान, मुस्ताक खान, आमीन खान केरू आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button