सोजत रोड रेलवे स्टेशन पर ‘प्रजापत प्याऊ’ का शुभारम्भ

माता–पिता की स्मृति में भामाशाह परिवार की पहल, यात्रियों को मिलेगी ठंडे–गर्म पानी की सुविधा

सोजत रोड। सोजत रोड रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल सुविधा को मजबूत करते हुए प्रजापत प्याऊ का शुभारम्भ किया गया। यह प्याऊ भामाशाह लालचंद प्रजापत (केरखेड़ा) द्वारा उनके माता–पिता स्व. रामलाल एवं स्व. अणचीबाई की पावन स्मृति में स्थापित की गई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्टेशन मास्टर जमनालाल रैगर, एसआई एवं चौकी इंचार्ज सुखराज चौधरी, मनोहरलाल व ओमप्रकाश सहित अन्य गणमान्यों ने की। उद्घाटन पंडित गोपाल महाराज द्वारा विधि–विधान से मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

भामाशाह परिवार पिछले 15 वर्षों से रेलवे स्टेशन पर प्याऊ सेवा प्रदान करता आ रहा है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए अब स्टेशन पर स्थायी (पक्की) प्याऊ का निर्माण किया गया, जिसे औपचारिक रूप से रेलवे प्रशासन को सुपुर्द भी किया गया।

 

यात्रियों को इस प्याऊ के माध्यम से ठंडे व गर्म पानी की निरंतर उपलब्धता रहेगी, साथ ही विकलांगजन के लिए अलग से सुगम सुविधा भी सुनिश्चित की गई है।

 

कार्यक्रम में भामाशाह परिवार द्वारा अतिथियों का साफा, माला और दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर लालचंद प्रजापत, गणपतलाल, प्रजापत समाज सोजत पट्टी अध्यक्ष माणकलाल मनुरिया, ताराचंद बेरा, कानाराम कवाड़िया, महेंद्र सिंह, श्रवण सिंह, सुजान सिंह, अभयसिंह, मग सिंह, सोहनलाल, चेनाराम, केराराम, कमल हाटवा, धन्नाराम, मदनलाल घोडेला, बायोसा पुजारी भोलाराम भोपाजी, बालाराम, प्रकाशचंद, मीठालाल, रूघाराम, गणपतलाल, प्रवीण शर्मा, सोहनलाल, रामचंद्र, अशोक, महेंद्र कुमार सवराड़ सहित सोजत रोड एवं केरखेड़ा क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित थे।

 

प्याऊ के शुभारम्भ से स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button