जोधपुर में नर्सिंग व पैरामेडिकल कर्मचारियों की ताक़तवर महारैली,

16,000 नई भर्तियों की उठी मांग

जोधपुर। राजस्थान में 12,000 नर्सिंग अधिकारी और 4,000 पैरामेडिकल पदों पर नई भर्तियाँ शुरू करने की मांग को लेकर आज जोधपुर में संभाग स्तरीय महारैली का आयोजन किया गया। यह रैली राजस्थान अस्थाई नर्सेज संघर्ष समिति, जोधपुर के बैनर तले आयोजित हुई, जो महात्मा गांधी चिकित्सालय से रवाना होकर मुख्य मार्गों से होते हुए जिला कलक्ट्रेट पहुंची।

जिला कलक्ट्रेट पर रैली प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संविदा कर्मियों की समस्याएँ और लंबित भर्तियाँ जारी करने की मांग रखी। रैली में हजारों की संख्या में नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मी शामिल हुए।

रैली को राजस्थान नर्सिंग ऑफिसर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर के जिलाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मेड़तिया, राजस्थान नर्सेज यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नर्सेज नेता जगदीश जाट, रैली संयोजक राहुल सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों—बाड़मेर के दिलीप त्रिवेदी, पाली के जितेन्द्र प्रजापत, जैसलमेर के राजेश कुमार शर्मा, सुरेन्द्र चौधरी और अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

 

महिला नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कर्मियों ने भी संविदा प्रणाली की कठिनाइयों को साझा करते हुए राज्य सरकार से स्थायी समाधान और नई भर्ती शीघ्र शुरू करने की मांग उठाई।

रैली संयोजक ने चेतावनी देते हुए कहा कि—

“यदि सरकार ने समय रहते हमारी मांगें नहीं मानीं, तो जल्द ही राजधानी में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर से नर्सिंग कर्मी भारी संख्या में जुटेंगे।”

अस्थाई नर्सिंग व पैरामेडिकल कर्मचारियों की यह रैली प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हजारों कार्मिकों की भावनाओं और लंबे समय से लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर बढ़ती नाराज़गी को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button