शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी का सोजत क्षेत्र में हुआ भव्य स्वागत
मित्र के गाँव बुटेलाव में किया रात्रि विश्राम, सोजत शहर में आरके पैलेस होटल पर स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
सोजत। शिव विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि विधायक रविंद्र सिंह भाटी का मंगलवार देर रात सोजत पहुंचने पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। पूरे सोजत क्षेत्र में लोगों में उनके आगमन को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विधायक भाटी अपने मित्र तनवीर सिंह राणावत पुत्र मनोहर सिंह बुटेलाव गाँव में अचानक मिलने पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम में बुटेलाव किया। बुटेलाव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ जोशपूर्ण स्वागत किया। स्वागत के दौरान महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक भाटी का अभिवादन किया और उनके प्रति आभार जताया।
रात्रि विश्राम के पश्चात बुधवार सुबह विधायक रविंद्र सिंह भाटी सोजत शहर पहुंचे, जहां आरके होटल पैलेस पर उनका गरिमामय स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक भाटी का स्वागत पुष्पमालाओं, साफा बांधकर और तलवार भेंट कर किया गया। इस मौके पर युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कई समर्थकों ने विधायक के साथ सेल्फी लेकर खुशी जाहिर की।
विधायक भाटी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और विश्वास से ही मैं यहां तक पहुंचा हूं। सोजत क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। युवा शक्ति के सहयोग से हम अपने क्षेत्र को एक नई दिशा देंगे।”
इस दौरान तनवीर सिंह राणावत, ईश्वर सिंह, मूलसिंह, बलदेव सिंह,राजू सिंह सोडा, खुशवीर सिंह,कालू मेगवाल,सुखदेव देवासी, ईश्वर प्रजापत, दिलीप कुमावत,भुण्डापुरी, कार्तिक सिंह चारण सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं कई गांवों से आए समर्थक भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सोजत के समाजसेवियों ने किया।
पूरे दौरे के दौरान सोजत क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा और जगह-जगह विधायक भाटी के समर्थन में जयकारे गूंजते रहे।