कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पाली में रायशुमारी:

अब कार्यकर्ताओं की पसंद से होगा जिलाध्यक्ष का चयन

सोजत। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहल पर चलाए जा रहे ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत पाली जिले में जिलाध्यक्ष के चयन के लिए रायशुमारी का दौर शुरू हो गया है। गुरुवार को सोजत विधानसभा के सोजत कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सोजत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में कार्यकर्ताओं का भारी जमावड़ा देखने को मिला।

यह बैठक हरियाणा की पूर्व मंत्री, विधायक एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक गीता भुक्कल, पीसीसी मेंबर हरिश चौधरी और संजीव बारठ के सानिध्य में संपन्न हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला और सोजत कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी निरंजन आर्य भी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं की राय होगी सर्वोपरि

सोजत ब्लॉक अध्यक्ष सम्पतराज कुमावत ने बताया कि पर्यवेक्षक गीता भुक्कल, हरिश चौधरी और संजीव बारठ पूरे जिले में जिलाध्यक्ष को लेकर रायशुमारी कर रहे हैं। सोजत ब्लॉक की बैठक में सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके सुझाव लिए गए।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक गीता भुक्कल ने बताया कि अब तक जिलाध्यक्ष का चयन नेताओं की पसंद से होता था, लेकिन राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप राजस्थान में पहली बार इस अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों की रायशुमारी से जिलाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के बीच से ही होगा।

पीसीसी सदस्य हरिश चौधरी ने इस अवसर पर ‘संगठन सृजन अभियान’ की रूप रेखा और पूरी चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

बैठक को पूर्व मुख्य सचिव निरंजन आर्य, जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐश्वर्या सांखला, ब्लॉक अध्यक्ष सम्पतराज कुमावत, पूर्व नगर अध्यक्ष महेन्द्र पालरिया ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चुन्नीलाल चाडवास, कांग्रेस सोजत विधानसभा प्रत्याशी शोभा सोलंकी, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नीलम बिडला, पूर्व प्रत्याशी रंजु रामावत, सोजत नगर अध्यक्ष सत्यनारायण टांक, सेवादल अध्यक्ष असलम मेहर ,

पूर्व चैयरमेन मोहनलाल टांक, चैयरमेन प्रत्याशी मंजू बालमुकुंद गहलोत, राजेन्द्र लहर, बासणा सरपंच ताराराम सीरवी, मदन पंवार, पूर्व उप जिला प्रमुख भीकाराम सीरवी, पुनीत दवे, रेपडावास सरपंच भंवरलाल कुमावत, राजू सिंह चाडवास, पार्षद संतोष पिल्लई, जमीलुरहमान, मो. साजिद अली, सुनीता सोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक अध्यक्ष सम्पतराज कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन गोविन्द दवे ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button