भागवत कथा के पत्रक का हुआ विमोचन , कल निकलेगी कलश यात्रा
जोधपुर । सरदारपुरा के सत्संग भवन में वृंदावन से आए महामंडलेश्वर स्वामी संत प्रणवानंद सरस्वती महाराज के श्री मुख से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन कल 30 सितंबर से हर दिन दोपहर 3 बजे से होगा। इस कार्यक्रम के पोस्टर व पत्रक का विमोचन शुक्रवार सुबह सत्संग भवन में महामंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में स्वामी विश्वदानंद सरस्वती , कृष्णानंद सरस्वती, ब्रह्मानंद सरस्वती, स्वामी ज्ञानेश महाराज योगेश्वर आनंद त्यागी महाराज ने हाथों मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
ट्रस्ट के भगवती लाल कपूरिया ने बताया कि कथा के शुभारंभ पर शनिवार सुबह 8 बजे बी रोड के रानी जी के मंदिर से कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जाएगी। जिसमें महिलाएं सर पर मंगल कलश धारण कर कृष्ण नाम कीर्तन करती हुई निकलेगी । यात्रा मुख्य मार्ग से होकर सत्संग भवन पहुंच विसर्जित होगी ।
आयोजन मंडल के सुनील तिवारी ने बताया कि कथा में हर दिन भगवान के अवतार लीलाओं महत्ता वर्णन के साथ उत्सव मनाया जायेगा । आयोजन को लेकर सभी तैयारियों पूरी करते हुए मंदिर प्रांगण को विशेष पुष्प से सजाया गया और लाइटिंग की है ।
विमोचन के दौरान पंडित दीपक पाराशर मंजू झवर सहित भक्त उपस्थित थे ।