पाली में विश्व फोटोग्राफी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता और प्रदर्शनी रहीं आकर्षण का केंद्र
पाली। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर पाली डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स परिवार की ओर से सुमेरपुर रोड स्थित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिलेभर से फोटोग्राफर्स ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और फोटोग्राफी के प्रति अपने जुनून को साझा किया।
कार्यक्रम की सफलता में सिद्धार्थ वैष्णव, पुरुषोत्तम चौहान, दुर्लभ वैष्णव, धर्मेन्द्र बोरवाल, महेंद्र राजपुरोहित एवं ललित मेवड़ा का विशेष योगदान रहा। आयोजन में फोटो प्रदर्शनी, स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता, तथा मॉडल्स के साथ प्रैक्टिकल सेशन जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। इन सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को फोटोग्राफी की तकनीकी एवं रचनात्मक बारीकियों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ फोटोग्राफर्स का सम्मान भी किया गया, जिन्होंने वर्षों से इस क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
प्रतियोगिता परिणामों में:
प्रथम स्थान: परमिंदर सिंह
द्वितीय स्थान: हर्षित व्यास
तृतीय स्थान: कानाराम सीरवी ने प्राप्त किया।
दिनभर चले इस रचनात्मक और प्रेरणादायक आयोजन का समापन सामूहिक फोटो सेशन और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को न केवल यादगार बताया, बल्कि भविष्य में ऐसे और आयोजनों की भी उम्मीद जताई।