सोजत में मूसलाधार बारिश, तपती उमस और गर्मी से मिली राहत
मौसम हुआ खुशनुमा
सोजत (पाली)। गुरुवार को सोजत में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को भीषण उमस और गर्मी से बड़ी राहत दी। दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में मौसम एकदम खुशनुमा हो गया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली।
बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं सड़कें भीगने से ठंडक का एहसास हुआ। बच्चों और युवाओं ने बारिश का जमकर आनंद लिया, तो किसानों में भी खुशी की लहर दौड़ गई। कई इलाकों में हल्की जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, लेकिन लोगों ने राहत की सांस ली।
स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।