बगड़ी नगर से पैदल यात्रियों ने किए मसूरिया रामदेव जी मंदिर के दर्शन
बगड़ी नगर । भक्ति, श्रद्धा और आस्था के प्रतीक बाबा रामदेव जी की पावन धरा मसूरिया (जोधपुर) में बगड़ी नगर से सांडिया व सोजत सिटी होते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर दर्शन के लिए पहुँचे। इस लोक श्रद्धा यात्रा का नेतृत्व गजेन्द्र प्रजापत ने किया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।
श्री बाबा रामदेव जी की पैदल यात्रा में शामिल होकर यात्री अपने सारे शारीरिक कष्टों को भूल जाते हैं। यह यात्रा केवल शरीर की नहीं, बल्कि आत्मा की साधना भी है। उन्होंने बताया कि राजस्थान ही नहीं, बल्कि गुजरात, मध्य प्रदेश, अहमदाबाद, मालवा, मेवाड़ आदि क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन हेतु आते हैं।
मसूरिया में भाद्रपद पूर्णिमा तक चलने वाले इस मेले में अब तक लगभग 22 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन का लाभ ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव जी भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं और उनके चरणों में शीश नवाने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं लौटता।
बाबा रामदेव जी का यह स्थल अत्यंत चमत्कारिक और श्रद्धा का केंद्र है। भक्त पूरी आस्था और विश्वास के साथ जब बाबा के दरबार में पहुँचते हैं, तो उन्हें आत्मिक संतोष और मानसिक शांति की अनुभूति होती है।
यात्रा के शुभ अवसर पर खरता राम प्रजापत, किरण भाई, मोडाराम मेंशन, पुनाराम प्रजापत , कुकाराम ,प्रकाश चौकीदार, अशोक गोदारा, रामलाल गर्ग, समदर गर्ग, सुरेश प्रजापत, घेवर मेघवाल सहित अनेक ग्रामवासियों ने मंगल यात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह परंपरा निरंतर बनी रहे और बाबा सभी यात्रियों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।
ग्रामवासियों ने समस्त यात्रियों के मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना करते हुए बाबा रामदेव जी के चरणों में आस्था के साथ नमन किया।