राम कौशल्या गार्डन (दवे फार्म हाउस ) में स्नेह मिलन समारोह का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस की खुशियों के साथ मनाया गया सामाजिक उत्सव

रिपोर्टर आमिर रज़ा खान

सोजत। स्थानीय जोधपुरिया गेट के बाहर स्थित राम कौशल्या गार्डन (दवे फार्म हाउस) में स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन श्री कैलाश दवे एवं विशाल दवे के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें शहर के गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और शिक्षाविद बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत आचार्य पंडित हिन्द प्रकाश ओझा द्वारा “नमः पार्वती” सहित स्वस्तिवाचन एवं मंगल कामना के साथ की गई, जिससे कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक वातावरण में हुआ।

इस स्नेह मिलन समारोह में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां भी उत्साहपूर्वक मनाई गईं। कार्यक्रम में सामाजिक एकता, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला।

विशिष्ट उपस्थिति में रहे – समाजसेवी और उद्यमी जुगल किशोर निकुंम, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर ,सत्य नारायण गोयल, चेतन व्यास, लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी, राजेश तंवर, प्रकाश तंवर ,पार्षद राकेश पंवार, तरुण गोयल, मोहित गुप्ता, भगवती लाल त्रिवेदी, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र अग्रवाल, जयलाल शर्मा, कानसिंह चारण, पार्षद तरुण सोलंकी, पार्षद गणपत बोराणा,वीणा दवे, ज्योति, दुर्गा त्रिवेदी, उषा, उमा सहित कई अन्य गणमान्यजन।

सभी उपस्थितजनों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले इस आयोजन की सराहना की। समारोह में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी संवाद और समर्पण भाव का वातावरण देखने को मिला।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button