1500वें यौमे विलादत पर मुफ्ती-ए-आज़म ने किया पोस्टर विमोचन
1.25 करोड़ दुरूद शरीफ का तोहफा पेश करेगी अंजुमन मेवाफरोशान
जोधपुर। हुजूर अकरम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के 1500वें यौमे विलादत के पावन अवसर पर इस वर्ष कौम अंजुमन मेवाफरोशान की जानिब से बारगाह-ए-रिसालत में 1.25 करोड़ दुरूद शरीफ का तोहफा पेश करने का ऐलान किया गया है।
इस मुबारक मुहिम की शुरुआत के तहत आज 15 अगस्त को मुफ्ती-ए-आज़म शेर मोहम्मद साहब द्वारा आधिकारिक रूप से पोस्टर विमोचन किया गया। इस मौके पर उन्होंने तमाम मुसलमानों से अपील की कि वे इस मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक दुरूद शरीफ पढ़कर हुजूर की बारगाह में पेश करें।
पोस्टर विमोचन समारोह में मौलाना बरकत, लियाकत हुसैन, अतीकुर्रहमान, मोहम्मद ओवैस, मोहम्मद मुकर्रम और शाहनवाज़ समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मुफ्ती शेर मोहम्मद साहब ने अपने बयान में कहा कि यह कार्य न सिर्फ इबादत है, बल्कि उम्मत को एकता और मुहब्बत के धागे में पिरोने का जरिया भी है। 1500वें यौमे विलादत के मौके को यादगार बनाने के लिए यह मुहिम एक आध्यात्मिक आंदोलन का रूप ले रही है।