जनहित की पत्रकारिता और हरित सोच का सम्मान: अजय कुमार जोशी को मिलेगा राष्ट्रीय गौरव सम्मान

रिपोर्टर आमिर रज़ा खान

 

पाली। सोजत सिटी की मेहंदी नगरी के निवासी, वरिष्ठ पत्रकार और पर्यावरण संरक्षक अजय कुमार जोशी को ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2025’ से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 10 अगस्त 2025 को नोएडा स्थित पीआईआईटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

 

अजय कुमार जोशी को यह सम्मान उनकी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना के प्रति समर्पण के लिए दिया जा रहा है। वे लंबे समय से जनहित के मुद्दों को प्रभावी रूप से उठाते आ रहे हैं और पर्यावरण सुधार न्यास के माध्यम से वृक्षारोपण, जल संरक्षण और स्वच्छता अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

जोशी की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता और सेवाभाव का प्रतीक है, बल्कि यह पाली जिले की सामाजिक चेतना और हरित पहल को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता भी दिलाती है।

 

इस सम्मान से पत्रकारिता और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button