विश्व स्कार्फ दिवस पर किया वृक्षारोपण

11 अगस्त को स्काउट गाइड करेंगे वृक्षारोपण

पाली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय पाली के तत्वावधान में आज जिला मुख्यालय पाली पर जिला स्तरीय सचिव संगोष्ठी का आयोजन का आज जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में किया गया।
प्रार्थना के साथ प्रारंभ हुई बैठक में सी ओ गाइड निशु कंवर ने सभी सचिव का शाब्दिक स्वागत किया और गाइड विभाग की गतिविधियों के साथ पर्यावरण मंत्रालय द्वारा आयोजित पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की।
सी ओ स्काउट गोविन्द मीना ने बताया कि सचिव बैठक में सत्र 2024-25 की उपलब्धियों पर की समीक्षा की गई , आगामी 11 अगस्त 2025 को पूरे जिले में वृक्षारोपण कार्यकम आयोजन बाबत विस्तृत जानकार प्रदान की गई, 11 अगस्त को  संपूर्ण जिले में एक वृक्ष एक स्काउट के अभियान स्वरूप संपूर्ण राजस्थान में स्काउट गाइड संगठन द्वारा 15 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
सी ओ स्काउट मीणा ने 04 से 08 अगस्त तक रायपुर में आयोजित होने वाले राज्य पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय संघ आनंदपुर कालू, जैतारण, रायपुर, कंटालिया, मारवाड़ जंक्शन, देवली आउवा, सोजत नगर ओर सोजत रोड के स्काउट गाइड द्वारा अधिकाधिक सहभागिता कराने पर जोर दिया, तथा प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता ओर उपराष्ट्रपति अवॉर्ड की लॉगबुक तैयार कर जल्दी भिजवाने के निर्देश भी दिए गए।
विशेष उपलब्धि
राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा जारी रैंकिंग में इस वर्ष स्काउट गाइड की उपलब्धियों में राज्य स्तर पर टॉप 10 में जिला पाली के स्काउट ओर गाइड विभाग की उपलब्धि रही हैं।  हाल ही में राष्ट्रपति अवार्ड रोवर से सम्मानित हुए रोवर विशाल का सभी सचिव एवं जिला मुख्यालय पाली द्वारा स्कार्फ पहनाकर अभिनंदन किया गया,  इस अवसर पर वरिष्ठ स्काउटर ताराचंद जैन, ए एल टी गाइड लीला जैन, भामाशाह ओर समाजसेवी ओम प्रकाश परिहार उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा घोषित परिणाम में जिले के राजकीय बांगड़ महाविद्यालय पाली के रोवर क्रु को उपराष्ट्रपति अवॉर्ड शील्ड प्रतियोगिता में मेरिट प्रमाण पत्र ओर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंत के स्काउट ट्रूप को प्रधानमंत्री शील्ड प्रतियोगिता में मेरिट प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर बधाई दी गई।
सी ओ मीणा ने लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 23 से 29 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाली 19वी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी आयोजन पर अपने स्थानीय संघ के स्काउट गाइड की सर्वश्रेष्ठ यूनिट को सहभागिता करवाने के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश प्रदान किया।
बैठक में ग्रुप विजिट, कोटामनी संग्रहण, बिगनर्स कोर्स आयोजन, स्थानीय संघ अधिवेशन, ओर आगामी वार्षिक शिविरों के आयोजन को समय बद्ध तरीके से आयोजित करने पर चर्चा हुई।
जिला प्रशिक्षण आयुक्त प्रकाश चंद्र सिंघाड़िया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड यूनिट लीडर के साथ साथ रोवर रेंजर लीडर का प्रशिक्षण भी पर्याप्त मात्रा में करवाया जाना आवश्यक है आगामी माह में यूनिट लीडर के प्रभावी प्रशिक्षण पर चर्चा एवं योग्यता अभिवृद्धि भी लगातार होनी चाहिए।
विश्व स्कार्फ दिवस के अवसर पर सभी सचिव द्वारा जिला प्रशिक्षण केंद्र बजरंग बाड़ी पाली में 05 छायादार पौधे लगाकर पौधों के नियमित रख रखाव की जिम्मेदारी रोवर विशाल, घीसाराम, ओर कैलाश द्वारा ली गई।
जिला स्तरीय बैठक में स्थानीय संघ रोहट सचिव दौलत सिंह, नाणा सचिव गजेंद्र सिंह, खुडाला सचिव लादू सिंह, रानी सचिव मांगीलाल दहिया, बाली सचिव महावीर सिंह, कंटालिया सचिव चुन्नीलाल चौहान, सोजत सिटी सचिव अवधेश लखावत, रायपुर सचिव दिनेश कुमार परिहार, बेड़ा सचिव दीपक कुमार, पाली सचिव कैलाश कुमार, गुंदोज सचिव प्रदीप कुमार शर्मा, मारवाड़ जंक्शन सचिव तेज सिंह सोढ़ा, रोवर लीडर प्रभु प्रजापति, रोवर विशाल, घीसाराम, कैलाश, रेंजर काव्या एवं छवि आदि उपस्थित रहे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button