जय श्री राम बजरंग सेना सोजत के संजय परिहार उपाध्यक्ष बने

रिपोर्टर: आमिर खान सोलंकी

सोजत। जय श्री राम बजरंग सेना की सोजत इकाई में नया जोश और ऊर्जा भरते हुए वरिष्ठ पत्रकार संजय परिहार को संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई। संगठन से जुड़े लोगों और शहरवासियों ने परिहार को फूल मालाओं से स्वागत कर बधाई दी।

संजय परिहार न केवल पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान रखते हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने आशा व्यक्त की कि परिहार के नेतृत्व में संगठन सोजत क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button