वैशाखी, अंबेडकर, महावीर व हनुमान जयंती पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन, मनोज कुमार को दी श्रद्धांजलि
जोधपुर। केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक महासमिति राजस्थान, जोधपुर द्वारा संस्था के सामुदायिक भवन में वैशाखी पर्व, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, भगवान महावीर जयंती व हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीत संध्या का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे संस्था के अध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह छाबड़ा, सोहन मेरतिया और रामेश्वरलाल परिहार ने संपन्न किया। इस अवसर पर स्वर्गीय अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनकी देशभक्ति से परिपूर्ण फिल्मों ने सदा ही राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल किया है।
संगीत संध्या में अभिनेता मनोज कुमार द्वारा अभिनीत फिल्मों के देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियाँ पंडित घेवर चंद सारस्वत, मनीष लांबा एवं स्नेहा भंडारी द्वारा दी गईं, जिनकी भावपूर्ण प्रस्तुति ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर गुरदयाल सिंह नामधारी, अवतार सिंह गागा, पंडित घेवर चंद सारस्वत, प्रह्लाद राम गोयल, बी.एन. व्यास, एम.एल. रावत, ओमप्रकाश वर्मा, फिल्म निर्माता सुनील पुरोहित सहित अन्य गणमान्य वक्ताओं ने वैशाखी, अंबेडकर जयंती, महावीर जयंती व हनुमान जयंती के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का संचालन मनमोहन कर्णावट ने अत्यंत सराहनीय ढंग से किया। चिकित्सा सेवा के तहत डॉ. एस. एन. पुरोहित ने चर्म रोग से संबंधित निशुल्क दवा सेवा उपलब्ध कराई।
इस आयोजन में राजेन्द्र सिंह गेहलोत, जबर सिंह सांखला, नन्दकिशोर व्यास, त्रिलोक सुथार, सुरेश आसेरी, अशोक कुमार चितारा, हरिराम नायक समेत अनेक वरिष्ठ नागरिकों का विशेष सहयोग रहा।