जोधपुर के मसीही विश्वासीयों ने निकाली शोभायात्रा
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
क्रिसमस के आगमन की खुशी में निकाली शोभायात्रा
जोधपुर । रविवार को जोधपुर के सभी गिरजाघर में थर्ड एड्वेंट संडे पर विशेष आराधना हुई। चर्च के मीडिया प्रभारी श्री नवीन पॉल तथा संजीव बहादुर ने बताया कि जैसे-जैसे क्रिसमस का पर्व निकट आ रहा है जोधपुर के मसीही समाज में उत्साह बढ़ता जा रहा है इसी क्रम में रविवार को एक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें ईसा मसीह के जन्म से संबंधित अनेकों झांकियां सजाई गई, जोधपुर के गिरजाघरों के बच्चों तथा जवानों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया व उस समय के बाइबल से संबंधित किरदारों को जीवंत किया। शोभा यात्रा की शुरुआत जोधपुर के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च से हुई, एस.एम. चर्च के रेव्ह अमित कुमार श्रेष्ठ ने प्रार्थना द्वारा शोभायात्रा की शुरुआत की ।
सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च से प्रारंभ होकर सी रोड, गांधी मैदान, बी रोड, गोल बिल्डिंग से जालोरी गेट होते हुए एस.एम. चर्च में शोभायात्रा का समापन हुआ।
शोभायात्रा में एस.एम. चर्च के रेव्ह अमित कुमार श्रेष्ठ मेथोडिस्ट चर्च के रेव्ह दलेर मसीह, क्राइस्ट चर्च के रेव्ह क्रूस लॉयल, एस.एम. चर्च के रेव्ह अविनाश मैसी पास्टर शमशेर गिल तथा जोधपुर के अन्य गिरिजाघरों के धर्मगुरुओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर एस.एम चर्च के सचिव श्री सुशील हाबिल, कोषाध्यक्ष श्री विजेश कुमार , मेथोडिस्ट चर्च के श्री अनुराग लाल, श्री अर्नेस्ट फिलिप, श्री अतुल लाल भी उपस्थित थे।
रेव्ह क्रूस लॉयल व रेव्ह दलेर मसीह ने ईश्वर की प्रार्थना द्वारा शोभायात्रा का समापन किया।
शोभायात्रा के पश्चात एस.एम. चर्च में सभी उपस्थित लोगों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी सैमसन मैसी, रवि जॉन, पर्सी नेल्सन रोबिनसन विलियम, पवन जेम्स, अमित बेंजामिन, सिल्वेस्टर स्टेनली तथा अन्य सदस्यों ने कुशलतापूर्वक सभी व्यवस्थाएं संभाल रखी थी।
शोभायात्रा के दौरान पूरे समय पुलिस प्रशासन का भी पूर्ण रूप से सहयोग प्राप्त हुआ मसीही समाज उनका भी हृदय से आभारी है।
शाम को एस.एम. चर्च के जवानों तथा समाज के सदस्यों ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर जोधपुर के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले मसीह परिवारों में शाम से घर घर जाकर क्रिसमस कैरल्स गाकर हर्षोल्लास से ईसा मसीह के जन्म की पूर्व बधाइयां दी।
इस अवसर पर एस.एम. चर्च के रेव्ह. अमित कुमार श्रेष्ठ व रेव्ह. अविनाश मैसी ने लोगों के घरों में प्रार्थना भी की।
क्रिसमस के आगमन को लेकर इतना उत्साह था कि बच्चों ने रात को ठंड की भी परवाह नहीं की।
लोगों ने चाय नाश्ता व केक खिलाकर आने वाले बच्चों व जवानों का स्वागत किया और उनके साथ खुशियों में सहभागी बने।