हजरत सैय्यद मानशाह बाबा का उर्स कुल की रस्म के साथ सम्पन्न
अधिस्वीकृत पत्रकार गुलाम मोहम्मद
जोधपुर। हजरत सैयद अली मानशाह बाबा का 150वां उर्स मुबारक दरगाह परिसर में बम्बा बारी, हज हाउस के पास गुलजारपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दरगाह कमेटी ने कुल रस्म के साथ उर्स समापन की घोषण की गई।दरगाह के सज्जादानशीन व मुत्तवल्ली पीर मोहम्मद अब्दुल वाहिद मीनाई चिश्ती सुलेमानी ने बताया कि हर साल तरह इस साल 150वां उर्स मुबारक बड़ी शानों शौकत के मनाया गया।
उर्स के साथ दौरान औलेमाओ की तकारीर पेश की, वहीं रात्रि 10 बजे से महफिले कव्वाली में मशहूर कव्वाल मोहम्मद आसिफ आरिफ एण्ड पाटी (रेडियो सिंगर, टांके वाले) एवं जोधपुर के मशहूर कव्वाल इरफान तुफैल, शौकत अंदाज, जफर आमीन साबरी कवाल एण्ड पाटी ने शानदार कव्वाली पेशकर समा बाँधा। इस दौरान दरगाह कमेटी द्वारा विशिष्ठ अतिथि व समाजसेवी व कार्यकर्ताओं का साफा पहनाकर सम्मान किया गया। इस दौरान पीर अब्दुल वाहिद मिनाई सुलेमान, पीर अबूल हसन मिनाई चिश्ती सुलेमानी, पीर नजमूल हसन नजमी सुलेमानी सहित दरगाह कमेटी के सभी कार्यकर्ता व समाजसेवी आशिक अली मुन्ना भाई सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। उसी दिन सुबह 4 बजे कुल शरीफ की फातिहा एवं दुआ के बाद उर्स का समापन हुआ।