भागवत कथा में सजाई अन्नकूट की झांकी
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। स्व. समाजसेवी आनंद कुमार पुरोहित (ओमजी) एवं श्रीकृष्ण पुरोहित की पावन स्मृति में गौरी शंकर महादेव मंदिर ब्रह्मबाग जालोरी गेट में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के छठे दिन गुरुवार को रूकमणी विवाह का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां अन्नकूट की झांकी भी सजाई गई। ठाकुरजी को अलग-अलग व्यंजनों का भोग लगाया गया।
कथा व्यास पंडित नवरत्न अग्निहोत्री ने आज भागवत कथा में गिरिराज अवतार, राधा कृष्ण की रास लीला की कथा सुनाई। रूकमणी विवाह का आयोजन भी हुआ जिसमें कृष्ण कल्ला ने भगवान कृष्णा और इशिका रंगा ने रुकमणी का रूप धरा। विवाह प्रसंग में महिलाओं ने मेंहदी लगाई और उत्सव मनाया। कथा के दौरान आज ठाकुरजी को अलग-अलग व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट की झांकी सजाई गई। इसके साथ ही गिरिराज स्वरूप का पूजन भी किया गया। कथा आयोजनकर्ता हमेशिया पुरोहित परिवार के गोल्डी पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को कथा की पूर्ण आरती होगी। उन्होंने बताया कि कथा दोपहर साढ़े बारह बजे हो रही है। इस दौरान कथा में प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का वर्णन कर आकर्षक जीवंत झांकियां सजाई जा रही है।