राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को जोधपुर आयेंगे
जोधपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार को जोधपुर आयेंगे तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्र मंगलवार, 16 जुलाई को प्रातः 11.15 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। वे प्रातः 11.20 बजे नागौर रोड़ स्थित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।राज्यपाल श्री कलराज मिश्र 12 बजे से 1.30 तक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे तथा दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।