कूड़ो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन
तीन दिवसीय कूड़ो के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन
जोधपुर। कूड़ो इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन एवं एम एम ए कूड़ो जोधपुर, कूडो राजस्थान की मेजबानी में चल रहे तीन दिवसीय कूड़ो के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का समापन भारत के मुख्य कूड़ो कोच हांशी मेहुल वोरा 8 डिग्री ब्लेक बेल्ट के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रपती अवार्ड से सम्मानित अन्तरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक शिहान् राजकुमार मेनारिया एवं सेंसेई अरुणा पटेल की अध्यक्षता में आरीगातो गोजायमास् एवं बान्जाए के उद्घोष के साथ संपन्न हुआ।
समारोह के विशिष्ठ अतिथि एडवोकेट अशोक पटेल, अतिथि विजय जयपाल, सचिव हरिगोपाल राठी एवं विशिष्ट अतिथि संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं महेश पब्लिक स्कूल के चैयरमैन कैलाश मोदी और 13 बार ग्रीनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड धारी कूड़ो इन्डिया के सचिव रेन्शी विस्पी खराडी उपस्थित थे।
शिविर निदेशक एवं नैशनल खिलाड़ी सेमपाई पोर्विक पटेल ने बताया कि जोधपुर मुख्यालय पर 20 से अधिक स्कूलो एवं पांच विश्वविद्यालयों के चयनित 200 से अधिक कूडो खिलाडिय़ों ने संपूर्ण प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया तथा 2000 से अधिक महिला पुरुष और लड़के लड़कियों ने अलग-अलग सेमिनार सत्रों में कूडो मार्शल आर्ट की उपयोगिता एवं आत्म रक्षा के प्रारंभिक अभ्यास की एवं इसके आवश्यक प्रशिक्षण की उपयोगिता को स्वीकार किया।
सेनसेइ अरूणा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के अंतिम तीन क्षेत्रों में इप्पोन निहोन एवं सनबोन कुमिते (फाइटिंग) का सघन एवं लगातार अभ्यास किया गया। जमीनी फाइटिंग में सानकाकू-जिमे, हिजागातामे ” , फुल गार्ड टू फुल माउट, हिजागाताम इत्यादि दम गोंटू तकनीकों सहित घात एवं प्रतिघात कराते, जूडो, जुजुत्सु, मुआएथाई , थाई बॉक्सिंग, ब्राज़ीलियन जुजुत्सु* एवं इजराइल की मिलीट्री आर्ट क्रवमघाम जैसी कलाओं के आक्रमण तकनीक एवं बचाव तकनीक का प्रशिक्षण व अभ्यास संपूर्ण किया।