अब्बासी सेवा संस्था का प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

बेटियों को आत्म सम्मान दिलाने के लिए लोगों को जागरूक होना आवश्यक : रफीक कारवां

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। अब्बासी सेवा संस्था जोधपुर द्वारा रविवार को रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी भवन सभागार में अब्बासी सेवा संस्था दूसरा छात्र-छात्राओं की हौसला अफजाई के साथ-साथ समाज की खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस दौरान समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने और बच्चों में खेल के प्रति प्रोत्साहित करना था।
अब्बासी सेवा संस्था के अध्यक्ष ताजदार अब्बासी ने जानकारी देते बताया की अब्बासी सेवा संस्था जोधपुर द्वारा रविवार को रेजिडेंसी रोड स्थित गांधी भवन सभागार में दूसरा छात्र-छात्राओं का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ताजदार अब्बासी ने बताया कि समाज के प्रतिभावन छात्र—छात्राओं ने वर्ष 2024 की 10वी, 12वीं परीक्षाओं में बेहतर परिणाम देकर समाज का नाम रोशन किया। इन छात्राओं की हौसला अफजाई के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र, मोमेन्टों देकर सम्मानित किया गया। वहीं इस दौरान समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने और बच्चों में खेल के प्रतिभावना को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास किय जाएंगे। प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी मुस्कान अब्बासी बीकानेर से जोधपुर की वासु खिलाड़ी इरेम, स्केटिंग खिलाड़ी जुबिया और शेरगढ़ से लद्दाख साइकिलिंग करने वाले समीर खान के साथ ही 10वी, 12वीं के अच्छे अंकों से पास होने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। इस दौरान अब्बासी सेवा संस्था के सभी सदस्यों सराहनीय सहयोग रहा।


इस दौरान मुख्य अतिथि रफीक कारवा ने बेटियों को आत्म सम्मान दिलाने के लिए लोगों को जागरूक होने की आवश्यकता है। आज समाज में बेटियों के प्रति नजरिया बदला है। बिना किसी भेदभाव के ‘बेटा-बेटी एक समान’ विचार को आत्मसात करना आज की अनिवार्यता है। कार्यक्रम के के दौरान अब्बासी समाज के सभी गणमान्य बुजर्ग लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रफीक कारवां व समाजसेवी रियाज खान मुल्लाजी महाराजा बैंड, अब्दुल सत्तार अब्बासी, सिराज खान, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद, पार्षद इलियास सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button