त्रिपोलिया बाज़ार व्यापारी युवा सेवा संगठन ने मण्डोर गौशाला में गायों को चारा खिलाया

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। त्रिपोलिया बाज़ार व्यापारी युवा सेवा संगठन ने चतुर्थ गो सेवा जीव दया का कार्यक्रम के तहत सभी व्यापारी के सहयोग से शंकरमठ गोशाला मंडोर में आयोजित किया गया। संघ के सदस्य देवेंद्र बाफना ने जानकारी देते हुए बताया की हर महीने सभी व्यापारी बंधुओ के सहयोग से गो सेवा जीव दया का कार्यक्रम अलग—अलग गो शालाओं में आयोजित किया जाता है । ये कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। इस दौरान को चारा खिलाकर गायों की सेवा की गई।
इस मोके पर युवा संगठन के सदस्य प्रेम मालपानी, ललित पटवा, गौरव फोफलिया, सागर नागोरी, प्रकाश सालेचा, व रौनक राठी, जगदीश राठी सहित कई गणमान्य व्यापारी ने जीव दया का आनंद लिया। संघ के सदस्य ऋषि पटवा ने बताया की बहुत जल्द लागत मूल्य पर जोधपुरवासियो के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था की जायेगी। जो कम किमती में मे अपनी सेवाये प्रदान करेंगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button