अधिकारी लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें
संभागीय आयुक्त ने बुचकला में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की
जोधपुर । संभागीय आयुक्त बी एल मेहरा ने आज गुरुवार को पीपाड़ उपखंड के बुचकला गांव में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई की । श्री मेहरा ने 3 घंटे तक जनसुनवाई की और लोगों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना I
संभागीय आयुक्त मेहरा ने जनसुनवाई में आए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से विभाग वार प्रगति के बारे में जानकारी ली। जनसुनवाई में 34 परियोजनाएं प्राप्त हुई , उन्होंने संबंधित विभागों को इनके निस्तारण समय पर करने के निर्देश दिए।
पानी, बिजली, व चिकित्सा को प्राथमिकता दें
संभागीय आयुक्त मेहरा ने जनसुनवाई के दौरान पीएचईडी के अधिकारियों को जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि पेयजल आपूर्ति सही बनी रहे इस पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बुचकला में वर्तमान में जलापूर्ति व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली । श्री मेहरा ने डिस्कॉम के सहायक अभियंता को गांव में विद्युत व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक विद्युत कटौती नहीं की जाए। गांव में जहां कहीं भी तार झूल रहे हो, ढीले हो उनको दुरुस्त किया जाए । उन्होंने बैठक में कहा कि गांव में चिकित्सा सुविधा बेहतर बनी रहे इस पर पूरा ध्यान दिया जाए। लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं हो ।उन्होंने नरेगा व राशन वितरण , विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित होने होने वाले लोगों के संबंध में जानकारी ली ।
3 घंटे तक एक-एक व्यक्ति की सुनवाई की-
संभागीय आयुक्त मेहरा ने 3 घंटे तक जनसुनवाई की । लोगों से सीधी बातचीत की । सभी से सहज भाव से मिले । उनके ज्ञापन लिए।
सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण हटाए जावे-
मेहरा ने जनसुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारी व तहसीलदार को निर्देश दिए की बुचकला गांव में कहीं भी सरकारी भूमि पर किसी तरह का अतिक्रमण हो उसे हटाया जाए, इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरते ।
बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को नोटिस देने के दिए निर्देश-
संभागीय आयुक्त मेहरा ने जनसुनवाई के दौरान अनुपस्थित बीसीएमओ , सीबीओ , ई पी एम सी व एस एचओ के बैठक में उपस्थित नहीं होने पर गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी दूदा राम हुडा इन्हें नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में तहसीलदार बिशना राम, विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व सरपंच श्रीमती नाथी देवी उपस्थित थी ।