रक्तवीर नरेंद्र सिंह राठौर जयपुर में सम्मानित
जोधपुर। दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ की ओर से समाज की प्रतिभाओं का सम्मान हर वर्ष किया जाता हैं। दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गणपत सिंह एवं दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ भारत एवं राजपूत सर्वाेत्तम सहयोग संस्थान भारत दोनो के संस्थापक महेंद्रसिंह राठौड़ जाखली ने बताया कि हमने विद्याधर नगर में बैंक डकैती को विफल करने वाले जांबाज नरेन्द्र सिंह शेखावत कमांडो हिम्मत सिंह, रक्तदाता नरेन्द्र सिंह राठौड़ जिन्होने अभी तक 109 बार रक्तदान किया एवं कैन्सर पीडितो के लिए अपने हेयर (बाल) डोनेशन किया तथा देहदान भी करा रखा है। इनके सहित 650 प्रतिभाओं एवं समाज के कवियों का भी सम्मान किया गया हैं। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले शनिवार को कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके प्रमुख अतिथि सिविल लाइन्स विधायक गोपाल शर्मा थे।