नियमों का उल्लंघन करने पर 171 बालवाहिनियों पर की गई कार्यवाही

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शहर में संचालित होने वाली बालवाहिनियों पर जोकि बालवाहिनी नियमों एवं यातायात नियमों की पालना नहीं करते के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए विशेष अभियान 3 जुलाई से 6 जुलाई तक चलाया जा रहा है। इस के लिए पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के जिला पूर्व एवं पश्चिम में एक-एक टीम का गठन किया गया है तथा समस्त यातायात अनुसंधान अधिकारियों को भी अधिकाधिक चालान कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर श्री शरद चौधरी ने बताया कि इस अभियान के प्रथम दिवस बुधवार को यातायात पुलिस आयुक्तालय जोधपुर द्वारा स्कूलों में संचालित होने वाली बालवाहिनियां जो बालवाहिनी नियमों एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई गई उनके विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए कुल 171 बालवाहिनियों के चालान किये गये। यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी जारी रहेगी।

श्री चौधरी ने समस्त स्कूल संचालकों एवं बालवाहिनी चालकों से अनुरोध किया है कि बालवाहिनी एवं यातायात नियमों की पालना करते हुए बालवाहिनियों का संचालन करें ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button